CLASS - 3|| SUBJECT - HINDI|| CHAPTER - 7||टिपटिपवा||

 

Chapter 7

 

टिपटिपवा

 

1.    इस कहानी में लगता है सभी परेशान थे। बताओ कौन-किससे परेशान था?

बुढ़िया

झोपड़े में टपकते पानी से

बाघ

टिपटिपवा शब्द से और वर्षा से

धोबी

अपने गधे से

पंडित जी

घर में पानी भरने और उसे निकालने से

 

2.    नीचे कहानी में से कुछ वाक्य दिए गए हैं। इन्हें अपने शब्दों में लिखो।

() टिपटिपवा कौन-सी बला है?

ये क्या बला है टिपटिपवा।

 () पत्नी की बात धोबी को जँच गई।

धोबी को पत्नी की बात समझ में गई।

 () बाघ बिना चूँ-चपड़ किए भीगी बिल्ली बना धोबी के पीछे-पीछे चल दिया।

बाघ चुपचाप भीगी बिल्ली बनकर धोबी के पीछे चल दिया।

 () ज़रा पोथी बाँच कर बताइए वह कहाँ है?

ज़रा पोथी में देखकर बताइए वह कहाँ है।

3.    पोता दादी की गोद में कहानी सुनने के लिए मचल रहा था। तुम किन-किन चीज़ों के लिए मचलते हो?

मैं अपनी दादी के साथ सोने, उनके साथ अपना टी. वी. कार्यक्रम देखने तथा उनके साथ घूमने जाने के लिए मचलती हूँ।

4.    हाँ बचवा, शेरवा के डर, बघवा के डर। डर डर, टिपटिपवा के डर।

() तुम्हारे घर की बोली में इस बात को कैसे कहेंगे?

बेटा तो मुझे शेर का डर है बाघ का (मुझे तो इस टिपटिप करेत पानी से डर लागत है। (नोट: विद्यार्थी इस प्रश्न के उत्तर को अपनी भाषा में लिखें।)

        () कहानी में टिपटिपवा कौन था? तुम किस-किस को टिपटिपवा कहोगे?

इस कहानी में टिपटिपवा झोपड़ी में बारिश का टपकता हुआ पानी था। लेकिन यहाँ धोबी और उसके लट्ठ ने टिपटिपवा का काम किया है। अतः हम इन्हें ही टिपटिपवा कहेंगे।

5.    यह कहानी एक ऐसे दिन की है जब मूसलाधार बारिश हो रही थी। अगर मूसलाधार बारिश की बजाए बूँदा-बाँदी होती, तो क्या होता? यदि उस रात बूँदा-बाँदी होती तो

अगर बूँदा-बाँदी होती तो बुढ़िया की झोपड़ी में पानी नहीं गिरता। दादी पोते को टिपटिपवा वाली कहानी नहीं सुनाती जिसे सुनकर बाघ भाग गया था। यदि बाघ टिपटिपवा से नहीं डरता, तो धोबी के साथ चुपचाप नहीं चला जाता। इस तरह तो कहानी का रूख ही बदल जाता।

6.    पानी के टपकने की टिपटिप-टिपटिप आवाज़ रही थी। सोचो और लिखो ये आवाज़ें कब सुनाई पड़ती हैं।

https://img-nm.mnimgs.com/img/study_content/editlive_ncert/75/2013_03_25_16_06_31/1_Ans.png

 

 

 

 

 

7.    धोबी ने बाघ को खूँटे से बाँध दिया। सोचो और बताओ, खूँटे से क्या-क्या बाँधा जाता है?

खूँटे से गाय, भैंस, बकरी, घोड़ा, बैल, ऊँट सभी पालतू जानवर बाँधे जाते हैं।

 

 

Comments

Popular posts from this blog

CLASS - 5 // SUBJECT - EVS // Chapter 17 // Across The Wall //

CLASS - 3 || SUBJECT - SST || LESSONT - 17 || CLEAN AND GREEN ENVIRONEMNT ||

CLASS - 5 // SUBJECT - EVS // CHAPTER - 11 // SUNITA IN SPACE //