CLASS 3|| HINDI || CHAPTER 3|| चाँद वाली अम्मा

 

Chapter 3

चाँद वाली अम्मा

1. बूढ़ी अम्मा चाँद पर क्यों चढ़ गई होगीं?

बूढ़ी अम्मा को आसमान ऊपर उड़ाये जा रहा था। अम्मा चाँद पर चढ़ गई होगी ताकि वह गिरने से बच जाए और आसमान से पीछा छूट जाए।

2. चाँद वाली अम्मा झाड़ू क्यों नहीं छोड़ना चाहती थीं?

चाँद वाली अम्मा के पास केवल वही एक झाड़ू थी। इसलिए वह उसे नहीं छोड़ना चाहती थी।

3. चित्रों को देखकर बताओ कि अम्मा के साथ कौन-कौन रहता होगा?

चित्रों के अनुसार अम्मा के साथ, बिल्ली, चिड़िया, कबूतर आसमान रहते थे।

4. आसमान बार-बार आकर अम्मा की कमर से क्यों टकराता था? तुम्हें क्या लगता है?

उस समय आसमान ऊपर नीचे हो सकता था। उसे अम्मा से छेड़खानी करना अच्छा लगता था इसलिए वह अम्मा की कमर से टकराता होगा। ताकि अम्मा उसे डाँटें और वह उन्हें तंग करे।

5. घर की सफ़ाई करने के लिए किन-किन चीज़ों का इस्तेमाल होता है?

झाडू, झाड़न, फिनाइल, पानी, बाल्टी इत्यादि।

6. किन-किन मौकों पर तुम्हारे घर का सारा सामान हटाकर खूब ज़ोर-शोर से सफ़ाई होती है?

त्योहार (दीपावली), विवाह, जन्मदिन तथा किसी खास मेहमानों के आने पर हमारे घर में सामान हटाकर खूब ज़ोर-शोर से सफ़ाई होती है।

7. ये मौके खास क्यों हैं?

त्योहार, विवाह तथा जन्मदिन आदि ऐसे अवसर हैं, जो जब आते हैं घर प्रसन्नता और आनंद से भर जाता है। इसलिए ये मौके हमारे लिए खास होते हैं।

8. सफ़ाई के काम से जुड़े हुए शब्द सोचो और लिखो। जैसे झाड़ना।

धोना, पोंछना, चमकाना, रगड़ना, धूल हटाना आदि।

 

Comments

Popular posts from this blog

CLASS - 5 // SUBJECT - EVS // Chapter 17 // Across The Wall //

CLASS - 3 || SUBJECT - SST || LESSONT - 17 || CLEAN AND GREEN ENVIRONEMNT ||

CLASS - 5 // SUBJECT - EVS // CHAPTER - 11 // SUNITA IN SPACE //