Chapter 2 बचपन 1. उम्र बढ़ने के साथ - साथ लेखिका में क्या - क्या बदलाव हुए हैं ? पाठ से मालूम करके लिखो। उम्र बढ़ने के साथ - साथ लेखिका स्वयं को उम्रदराज़ मानने लगी हैं। उनके पहनावे में और रंगों की पसंद में भी बदलाव हुए हैं , क्योंकि वो पहले फ्रॉक , निकर - वॉकर , स्कर्ट , लहँगे , गरारे आदि पहनती थीं। परन्तु आज वो चूड़ी़दार और घेरदार कुर्ते डालती हैं। उन्हें पहले रंग - बिरगें कपड़े अच्छे लगते थे , परन्तु आज हल्के रंग ही पहनती हैं। अब उम्र बढ़ने के साथ उनके खाने में भी बदलाव हुए हैं। 2. लेखिका बचपन में इतवार की सुबह क्या - क्या काम करती थीं ? लेखिका इतवार की सुबह पहले अपने मोज़ों व स्टॉकिंग को धोने और अपने जूतों को पालिश करने का काम करती थीं। 3. ‘ तुम्हें बताऊँगी कि हमारे समय और तुम्हारे समय में कितनी दूरी हो चुकी है। ’ − यह कहकर लेखिका क्या - क्या बताती हैं ? लेखिका के अनुसार आज और कल के समय में जो दूरी है वो ...